Breaking News

पलामू में अपराधियों और जमीन माफियाओं को वित्त मंत्री की चेतावनी, बोले- सरकार सख्त, बर्दाश्त नहीं होगी दबंगई

Palamu : झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जमीन माफियाओं और अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ताकत के बल पर लोगों को डराने-धमकाने और जमीन कब्जाने की प्रवृत्ति अब नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को न पलामू पुलिस बर्दाश्त करेगी और न ही राज्य सरकार।

सोमवार को पलामू एसपी कार्यालय पहुंचे वित्त मंत्री ने नक्सल विरोधी अभियान में तैनात जवानों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने अपने विधायक मद से उपलब्ध कराए गए कूलर और वाटर फिल्टर जवानों को सौंपे, ताकि भीषण गर्मी में उन्हें राहत मिल सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कुछ लोग लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं रखते और आपराधिक तरीकों से अपनी मनमानी करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने ऐसे तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अवैध गतिविधियों से बाज आएं, क्योंकि प्रशासन और सरकार दोनों इस तरह के मामलों में सख्त रुख अपना रहे हैं।

राधाकृष्ण किशोर ने विशेष रूप से जमीन माफियाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी की जमीन पर जबरन कब्जा करने या दबाव बनाकर संपत्ति हड़पने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और अपराधियों के लिए पलामू में कोई जगह नहीं है।

मंत्री ने बताया कि हाल ही में नावाजयपुर के चेतमा क्षेत्र के दौरे के दौरान नक्सल अभियान में तैनात जवानों ने भीषण गर्मी और बुनियादी सुविधाओं की कमी की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने अपने विधायक निधि से जवानों के लिए कूलर और वाटर फिल्टर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।

गौरतलब है कि नावाजयपुर के चेतमा में वर्ष 2018 में नक्सल विरोधी अभियान को मजबूत करने के लिए पुलिस पिकेट की स्थापना की गई थी। यह क्षेत्र लंबे समय तक नक्सली गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता रहा है।

कार्यक्रम में कपिल चौधरी, राजेश यादव, प्रशांत कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। मंत्री ने जवानों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सुरक्षा और विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post