Khunti: कर्रा हाई स्कूल मैदान में एफवाईसी क्लब कर्रा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच वाइन हाउस क्लब कर्रा और धुरंधर इलेवन जरियागढ़ के बीच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए धुरंधर इलेवन ने 10 ओवर में 95 रन बनाए। जवाब में वाइन हाउस क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर उद्घाटन मैच अपने नाम कर लिया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन कर्रा थाना के सब इंस्पेक्टर जोगेश कुमार सिंह, समाजसेवी परवेज खान एवं प्रदीप सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आतिशबाजी के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।
मुख्य अतिथि जोगेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की सलाह देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों का उत्साह और मनोबल बढ़ाते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजनकर्ता हैदर अली एवं एफवाईसी क्लब के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



