Khunti: खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करकेल स्थित बी.एस.एन.एल. टावर से 08 पीस बैटरी एवं सी.सी.टी.वी. कैमरे के चिप चोरी होने के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक खूंटी के निर्देश पर तोरपा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात अपराधियों के सत्यापन एवं संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी अभियान चलाया गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान कांड में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन को बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। वहीं मामले में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


