Breaking News

कर्रा में लाइनमैन को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस

Khunti: कर्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में आज शाम अपराधियों ने बिजली विभाग के लाइनमैन हेरमन हेरेंज को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल हेरमन का इलाज नगड़ी अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई है।जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब सात बजे हेरमन हेरेंज पदमपुर गांव में बैठे हुए थे।

इसी दौरान टीवीएस अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और हेरमन को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। इनमें से एक गोली हेरमन की रीढ़ में जा फंसी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पदमपुर जरिया की ओर फरार हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से घायल हेरमन को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में मौजूद ओमप्रकाश ने बताया कि गोली रीढ़ में फंसी हुई है। सूचना मिलते ही कर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल गोलीबारी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post