Breaking News

खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

Khunti: खूंटी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि 13 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि एनडीपीएस थाना कांड संख्या 08/26 में वांछित अलोंदी निवासी राम मुंडा भंडरा क्षेत्र में मौजूद है और उसके पास हथियार भी है। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने भंडरा चौक के पास एक पुल पर बैठे राम मुंडा को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके कमर से एक देसी कट्टा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम मुंडा, पिता महादेव मुंडा, ग्राम अलोंदी थाना एवं जिला खूंटी के रूप में हुई है। बरामद हथियार के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post