Khunti: खूँटी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत मुरहू थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक, खूँटी के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए मुरहू थाना कांड संख्या 79/19 से जुड़े वारंटी अभियुक्त शब्बीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त शब्बीर खान, पिता अख्तर खान, ग्राम आजाद बस्ती, थाना मुरहू, जिला खूँटी का निवासी है। उसके विरुद्ध धारा 413/414/34 भादवि के तहत मामला दर्ज था। साथ ही एस.टी.-29/20 एवं एस.टी.-193/20 से संबंधित मामलों में भी वह फरार चल रहा था।
पुलिस द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
खूँटी पुलिस ने बताया कि जिले में फरार वारंटियों एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।



