Breaking News

खूंटी में पीएलएफआई पर पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार

Khunti: झारखंड के खूंटी जिले में उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के तीन हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से संगठन की विस्तार और लेवी वसूली की साजिश को बड़ा झटका लगा है।

गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान सैम्युएल गुड़िया, धीरज स्वांसी और सुनील स्वांसी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ये सभी लंबे समय से इलाके में सक्रिय थे और जंगल क्षेत्र में बैठक कर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, पीएलएफआई के पर्चे और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सामग्री से साफ संकेत मिलता है कि ये लोग संगठन के विस्तार और अवैध वसूली की रणनीति पर काम कर रहे थे।

एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि 30 अप्रैल को कर्रा थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद से ही पुलिस लगातार उग्रवादियों की तलाश में जुटी थी। इसके लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसने गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता हासिल की।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने मार्च महीने में एक गैस एजेंसी पर हुई फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है। इससे यह स्पष्ट होता है कि ये लोग इलाके में दहशत फैलाकर लेवी वसूली और संगठन को मजबूत करने में लगे थे।

एसपी ने कहा कि इनकी गिरफ्तारी से पीएलएफआई की गतिविधियों पर काफी असर पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

पुलिस ने साफ किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की उग्रवादी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान को और तेज कर चुकी हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post