Breaking News

तेज आंधी-तूफान के बाद खूंटी–तमाड़ मुख्य सड़क पर खतरा, पेड़ की डाली से हादसे की आशंका

Khunti: तेज हवा और आंधी-तूफान के बाद खूंटी–तमाड़ मुख्य सड़क पर कई स्थानों पर पेड़ की डाली और झाड़ियां गिरने से सड़क किनारे खतरनाक स्थिति बन गई है। हालांकि आवागमन पर इसका कोई असर नहीं है,लेकिन सड़क किनारे मौजूद इन अवरोधों के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

सायको थाना क्षेत्र के जिकिलता के पास एक पेड़ की डाली टूटकर सड़क पर लटक रहा है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को सावधानी के साथ एक साइड से निकलना पड़ रहा है। वहीं एक अन्य स्थान पर सड़क पर गिरा बांस लगातार वाहनों के दबाव से कुचल चुका है, जो दुर्घटना का कारण बन सकता है।

स्थानीय ग्रामीणों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वयं ही बांस को हटाने की पहल शुरू कर दी है लेकिन पेड़ अभी भी लटक रहा है। बावजूद इसके, इस सड़क किनारे कई जगह पर अब भी पेड़ और झाड़ियां गिरी हुई हैं, जिन्हें समय रहते हटाना आवश्यक है। 

ताकि संभावित हादसों से बचा जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post