Breaking News

डेहकेला मारपीट कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, जिंदा कारतूस व मोबाइल बरामद

Khunti: खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डेहकेला में 25 अप्रैल की रात केदार अहीर के घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई मारपीट के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक, खूंटी के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसी कड़ी में सोमवार को एक अन्य आरोपी दीपक पूर्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने उसके पास से 02 जिंदा कारतूस एवं 01 मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का पूर्ण खुलासा कर लिया जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post