Breaking News

लातेहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 अधिकारियों का तबादला

Latehar: लातेहार जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक Kumar Gaurav ने एक साथ 29 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

जारी आदेश में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें। इस कदम को जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने और पुलिसिंग को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

तबादला सूची के अनुसार हरिशंकर सिंह को छिपादोहर थाना से पुलिस केंद्र लातेहार, नागेंद्र भगत को लातेहार थाना से महुआडांड़, राम प्रसाद राम को चंदवा से बारेसाढ़, शशिरंजन सिंह को चंदवा से महुआडांड़ और सत्येंद्र प्रसाद को चंदवा से गारू थाना भेजा गया है।

इसी क्रम में संजय चौधरी को बालूमाथ से बरवाडीह, चंद्रशेखर दुबे को बालूमाथ से महुआडांड़, द्वारिकानाथ पांडेय को बारियातू से पीसीआर वैन, मिथिलेश कुमार सिंह को बारियातू से मनिका तथा अरुण कुमार सिंह और नरेश राम को जिला नियंत्रण कक्ष में पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा पंचरत्न राय यादव को बरवाडीह से बारेसाढ़, मोहम्मद अनवर को बरवाडीह से बालूमाथ, निरंजन तिवारी को छिपादोहर से पुलिस केंद्र, सचिंदानंद सिंह को जिला नियंत्रण कक्ष तथा एमानुल टुडू को गारू से चंदवा थाना भेजा गया है।

अन्य तबादलों में धर्मेंद्र कुमार को बारेसाढ़ से बरवाडीह, अमर कुमार को बारेसाढ़ से चंदवा, खुशादिल अंसारी को बारेसाढ़ से बारियातू, मधुसूदन प्रसाद को महुआडांड़ से लातेहार थाना, उमेश प्रसाद मेहता को चंदवा और ददन प्रधान को बालूमाथ थाना में तैनात किया गया है।

वहीं, भोला नाथ भंडारी को महिला थाना महुआडांड़ से पुलिस केंद्र, दिनेश कुमार को पीसीआर वैन से बारियातू, सहदेव प्रसाद वर्मा को बरवाडीह थाना, बचु राम को बारियातू थाना, मोहम्मद मुमताज अहमद को हेरहंज तथा रामविनय कुमार और रामजी ठाकुर को नई जिम्मेदारियों के तहत अन्य थानों में भेजा गया है। इस व्यापक फेरबदल से जिले में पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post