Breaking News

कर्रा के डुफु गांव में झामुमो की बैठक, बीएलए-2 गठन पर जोर

Khunti: खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत डुफु गांव में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पार्टी की केंद्रीय कमिटी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) के गठन को लेकर रणनीति तैयार करना और संगठन को मजबूत बनाना था।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद ने सभी को एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि बीएलए-2 का गठन शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि आगामी राजनीतिक गतिविधियों में संगठन की भूमिका और प्रभावी हो सके।

उन्होंने प्रखंड एवं क्षेत्र के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हुए बीएलए-2 का गठन किया जाए। साथ ही ऐसे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चिन्हित करने का भी निर्देश दिया गया, जो पार्टी में रहते हुए भी निष्क्रिय हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे लोगों के खिलाफ जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिला सचिव सुशील पाहन, केंद्रीय सदस्य सह जिला कोषाध्यक्ष भोला लाल, केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, विधायक प्रतिनिधि अनूप लकड़ा, जिला प्रवक्ता तौकीर आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शेख फिरोज, मूजीर अंसारी, विरेंद्र सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अर्जुन मुंडा, उपेंद्र पाहन, लक्की खान, प्रखंड सचिव विनोद उरांव, शंभू शर्मा, बीजू सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशांति कोनगाड़ी, शिशिर टोपनो, पूनम बारला, केलेमेसिया ओडया, नीलमणि आईंद, जोशफिना आईंद सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post