Breaking News

धनबाद के केंदुआडीह में भू-धंसान और गैस रिसाव से हड़कंप, डालसा टीम ने किया दौरा; प्रभावितों को कानूनी मदद का भरोसा

Dhanbad: केंदुआडीह कोलियरी क्षेत्र में लगातार हो रहे भू-धंसान और जहरीली गैस के रिसाव ने स्थानीय लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की “न्याय रथ” टीम शनिवार को मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

डालसा की टीम ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। इस दौरान लोगों ने गैस रिसाव, जमीन धंसने और सुरक्षा की कमी से जुड़ी चिंताओं को टीम के सामने रखा।

इस निरीक्षण दल का नेतृत्व मयंक तुषार टोपनो कर रहे थे, जो अवर न्यायाधीश सह सचिव हैं। उनके साथ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ कुमार विमलेंदु और डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

टीम ने प्रभावित परिवारों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि उन्हें हरसंभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

डालसा ने आश्वासन दिया कि प्रभावितों के पुनर्वास के लिए ठोस पहल की जाएगी। टीम द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट जिला प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन के साथ साझा की जाएगी, ताकि समन्वय के जरिए समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके।

यह विशेष टीम निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित की गई है और आगे भी क्षेत्र का लगातार दौरा कर स्थिति की निगरानी करेगी। साथ ही पीड़ितों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ने का काम भी किया जाएगा।

डालसा की इस पहल से प्रभावित लोगों में नई उम्मीद जगी है कि अब उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा और जल्द ही उन्हें राहत मिल सकेगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post