Breaking News

करंज फल चुनने के क्रम में चाचा भतीजा के बीच विवाद ने ली जान: चाची की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार – एसडीपीओ ने किया खुलासा

Khunti: मारंगहादा थाना क्षेत्र में करंज फल चुनने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। मामले का खुलासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) वरुण रजक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया।

एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि 7 अप्रैल को दिन में चाचा-भतीजा के बीच करंज फल चुनने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर रात में आरोपियों ने अपने चाचा के घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान चाचा गुड़िया पाहन (उम्र करीब 55 वर्ष) और चाची सोनी पाहन (उम्र करीब 45 वर्ष) के साथ मारपीट की गई।

हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें परिवार और गांव के अन्य लोगों की मदद से इलाज के लिए रिम्स रांची भेजा गया, जहां इलाज के दौरान सोनी पाहन की मौत हो गई, जबकि गुड़िया पाहन का इलाज जारी है।

घटना के संबंध में गुड़िया पाहन के फर्दबयान पर मारंगहादा थाना कांड संख्या 06/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं—126(2), 333, 329(4), 115(2), 117(2), 109, 3(5) तथा डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है।

एसडीपीओ ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी 1. हंगरा पाहन (उम्र करीब 25 वर्ष) 2. कुंवर पाहन (उम्र करीब 20 वर्ष) दोनों ग्राम कातुद नीचे टोली, थाना मारंगहादा, जिला खूंटी के निवासी हैं।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी और डंडा बरामद किया गया है। साथ ही घटनास्थल से खून लगी मिट्टी भी जब्त की गई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर सफलता हासिल की। टीम में एसआई संतोष रजक, एसआई डेमन डुडु, एसआई रमजानुल हक, एसआई विमल तिर्की सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post