Breaking News

संगठन सृजन अभियान के तहत खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी को मिली स्वीकृति, रवि मिश्रा बने जिलाध्यक्ष

Khunti: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस स्वीकृति के बाद जिला कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे संगठन मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन विस्तार अभियान के तहत पंचायत कमेटी, मंडल अध्यक्ष, प्रखंड कमेटी, नगर कमेटी तथा जिला कमेटी का गठन पूरा कर लिया गया है। साथ ही जिले के लगभग सभी बूथों पर बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति भी पूर्ण कर ली गई है।

जारी सूची के अनुसार रवि मिश्रा को खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ सात उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें देवेंद्र महतो, तैयब अंसारी, धर्मदास कंडीर, विक्रम नाग, कुणाल कमल कच्छप, शशिकांत होरो और रविकांत मिश्रा शामिल हैं।

संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से 14 महासचिवों की नियुक्ति की गई है। इनमें प्रनीत तोपनो, अजय किशोर मुंडा, जुनैद अहमद, परवेज आलम, ऋतुराज झा, सामडोम तोपनो, गोपाल भगत, विलसन बोदरा, पौल भेंगरा, सोहेल अंसारी, मीनाक्षी टोपनो, दिलीप होरो, बन्धू गंझू और फिरोज आलम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा 10 सचिवों की भी घोषणा की गई है, जिनमें करमदयाल प्रजापति, संधू पूर्ति, अनमोल होरो, उपल बहा सांगा, धुमेश लोहरा, पौलूस बारवा, सुमन देवी, नन्दलाल लोहरा, अजित पूर्ति और मोकिम अंसारी शामिल हैं।

रवि मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उपाध्यक्षों को विधानसभा स्तर, महासचिवों को प्रखंड स्तर तथा सचिवों को मंडल स्तर पर संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता, समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।

नई स्वीकृत कमेटी को सांसद कालीचरण मुंडा, सांसद प्रतिनिधि पीटर मुंडू, पांडेया मुंडा, रेलवे सांसद प्रतिनिधि रामानंद तिवारी, प्रदेश सहकारिता समिति के नईमुद्दीन खान, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश तथा यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post