Breaking News

कचहरी परिसर चोरीकांड का पर्दाफाश, गिरफ्तार आरोपियों ने खोले कई राज

Khunti:  खूंटी के कचहरी परिसर स्थित दुकानों में हुए चोरी कांड का खुलासा दो शातिर चोरपकड़ाया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी उपलब्ध कराई है उन्होंने बताया कि खूंटी थाना क्षेत्र के कचहरी परिसर स्थित तीन दुकानों में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक संयुक्त छापामारी दल का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बड़ाइक टोली निवासी नितिन नायक (22 वर्ष) एवं विक्रम नायक उर्फ सुकुराल (22 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में खूंटी में हुए अन्य चोरी की वारदात का भी खुलासा हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों ने न केवल इस चोरी की वारदात स्वीकार की है, बल्कि हाल के दिनों में हुई अन्य बड़ी चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता कबूल की है। बीती रात कचहरी परिसर स्थित 1. पुनीत जेरॉक्स, 2. कुंज जेरॉक्स और 3. संजय टेलीफोन बूथ नामक दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 2100 रुपये नकद, दो एमजेड कंपनी के ब्लूटूथ स्पीकर, एक पैकेट मोजा तथा अन्य सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में दुकानदार सुधीर सिंह की लिखित शिकायत पर खूंटी थाना कांड संख्या 51/26, धारा 329(3)/305(a) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसके तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

बरामद सामान

एमजेड कंपनी के दो ब्लूटूथ स्पीकर

एक लाल रंग की हथौड़ी

एक पैकेट मोजा

2069 रुपये नकद

दुकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त लाल रंग का लोहे का रॉड

कई बड़ी चोरियों में भी कबूली संलिप्तता

पूछताछ में आरोपियों ने हाल के महीनों में हुई कई अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। इनमें प्रमुख हैं—

21 फरवरी 2026 को तमाड़ रोड स्थित पुराना बस स्टैंड के विदेशी शराब दुकान से 1,83,400 रुपये की चोरी

8 मार्च 2026 को डाक बंगला रोड स्थित अधिवक्ता प्रदीप कुमार गौंझू के घर से 65 हजार रुपये की चोरी

पहले भी जा चुके हैं जेल

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और वर्ष 2023 तथा 2024 में भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुके हैं।

नितिन नायक पर खूंटी थाना में वर्ष 2023 से 2026 तक चोरी के कई मामले दर्ज हैं, जिनमें दुकानों, घरों और ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी शामिल है। वहीं विक्रम नायक पर भी पूर्व से चोरी के मामले दर्ज हैं।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रंजीत लकड़ा तथा खूंटी थाना सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post