Breaking News

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान, स्वास्थ्य मंत्री ने किया ‘स्वास्थ्य गारंटी कार्ड’ की घोषणा

Ranchi: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की घोषणा की। नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान एवं एनएचएम सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) रैंकिंग में झारखंड ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और स्वास्थ्य विभाग की लगातार मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात काम किया गया और इसका प्रतिफल अब पूरे देश के सामने है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य में जल्द ही ‘स्वास्थ्य गारंटी कार्ड’ लागू करने की घोषणा की। इसके माध्यम से प्रत्येक नागरिक को बेहतर, सुलभ और गारंटीकृत इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में 1200 स्थायी चिकित्सकों की बहाली जल्द की जाएगी, जबकि 7500 ANM एवं GNM की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अलावा जनता को जल्द ही 247 नए एम्बुलेंस मिलेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रतिदिन कम से कम 45 मिनट स्वास्थ्य और व्यायाम के लिए निकालें और मोबाइल का अत्यधिक उपयोग कम करें।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अजय कुमार सिंह ने NQAS में तीसरा स्थान पाने को गर्व की बात बताया और ‘वन हेल्थ’ की अवधारणा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए पूरे इकोसिस्टम का संतुलित और स्वस्थ रहना आवश्यक है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और तनावमुक्त जीवन को अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी बताया। उन्होंने आम जनता से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया और स्वास्थ्य व पर्यावरण जागरूकता से जुड़े पोस्टर और हर्बल गार्डन हैंडबुक का विमोचन किया गया। इस अवसर ने झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य और सुधार की दिशा को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post