Breaking News

बॉक्साइट लदे ट्रक में लगी भीषण आग, ट्रक जलकर राख

Ranchi: सिल्ली थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया, जब कुलसूद नावाडीह के सामने बॉक्साइट लदे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक और खलासी को संभलने तक का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते पूरा ट्रक आग का गोला बन गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक लोहरदगा से हिंडालको की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक कुलसूद नावाडीह के पास पहुंचा, उसके पिछले हिस्से से अचानक लपटें उठने लगीं। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक और खलासी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया और कूदकर अपनी जान बचाई। समय रहते बाहर निकलने के कारण दोनों सुरक्षित हैं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सिल्ली थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग को भी बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। चालक का बयान दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post