Breaking News

रनिया थाना क्षेत्र के सर्वो घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौके पर दर्दनाक मौत

Khunti: रनिया थाना क्षेत्र के सर्वो घाटी में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान बाबर खान (उम्र लगभग 30 वर्ष) और शाहनवाज खान (उम्र लगभग 26 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आपस में सगे भाई थे और सोदे में अपने मामा नुमा खान के घर रहते थे।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाई अपने निजी कार्य से रनिया गए हुए थे। काम पूरा करने के बाद वे बाइक से वापस सोदे लौट रहे थे। इसी दौरान सर्वो घाटी के पास चावल लदा एक ट्रक (नंबर WB 19K 7896), जो रनिया से सोदे की ओर जा रहा था, अचानक अनियंत्रित हो गया और बाइक सवार दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क से नीचे जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक भी पलट गया। दुर्भाग्यवश, पलटते हुए ट्रक सीधे दोनों युवकों के ऊपर ही जा गिरा, जिससे वे ट्रक के नीचे दब गए। भारी वाहन के नीचे दबने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत रनिया थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही रनिया थाना की पुलिस बल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाकर दोनों युवकों के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर थाने ले गई है शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और ट्रक चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post