Breaking News

रांची और बोकारो में रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और उपद्रवी तत्व चिन्हित

Ranchi: रांची और बोकारो में रामनवमी के पावन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। ईद और सरहुल के उत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के बाद अब जिला प्रशासन और पुलिस रामनवमी की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है।

रांची में हर साल भव्य और शांतिपूर्ण रूप से मनाए जाने वाले रामनवमी उत्सव को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। रांची के सभी थाना क्षेत्रों में अब तक 1200 उपद्रवी तत्वों की पहचान की जा चुकी है, जिनके खिलाफ प्रिवेंटिव एक्शन लिया जा रहा है।

रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने खुद शोभायात्रा के रूट और प्रमुख स्थल जैसे तपोवन मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने शोभायात्रा मार्ग की सुरक्षा, श्रद्धालुओं के आवागमन और मंदिर में बैरिकेडिंग के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की परेशानी ना हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

पुलिस भी सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए पूरी तैयारी में है। सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में हाल के वर्षों में उपद्रव में शामिल लोगों की लिस्ट तैयार की गई है। संवेदनशील स्थानों पर स्टैटिक डिप्लॉयमेंट किया जाएगा और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात होंगे।

रामनवमी पर्व के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के लिए राजधानी में एक दर्जन ड्रोन तैनात किए जा रहे हैं। 26 मार्च को सभी संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन उड़ाकर विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा। इससे किसी भी अप्रिय घटना को रोकने में मदद मिलेगी।

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। 27 मार्च को निकाली जाने वाली शोभायात्रा के दौरान मेन रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों का प्रवेश 27 मार्च सुबह 8 बजे से 28 मार्च सुबह 4 बजे तक वर्जित रहेगा। रूट डायवर्ट और सुरक्षा पदाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

बोकारो में भी रामनवमी के अवसर पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने मिनी कंट्रोल रूम, फ्लैग मार्च, सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है। उपायुक्त अजय नाथ झा और एसपी हरविंदर सिंह ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और पर्व को शांति एवं श्रद्धा के साथ मनाएं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post