Breaking News

कोडरमा में नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार: बाइक पर पुलिस स्टीकर लगाकर लोगों को बनाता था शिकार

Koderma: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने उसके पास से ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले कई सामान भी बरामद किए हैं।

इस मामले का खुलासा करते हुए कोडरमा के एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि आरोपी ने कोडरमा रेलवे स्टेशन के बाहर एक यात्री को निशाना बनाया था। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पीड़ित को अपनी बाइक पर बैठाया और सुनसान जगह ले जाकर उससे दो हजार रुपये और काजू का एक पैकेट लूट लिया।

पीड़ित मिथलेश कुमार, जो बिहार के नवादा जिले के रहने वाले हैं, ने तिलैया थाना में इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर महज दस घंटों के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल प्रसाद उर्फ सौरव के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह पहले फूड डिलीवरी का काम करता था, लेकिन अधिक पैसे कमाने के लालच में उसने नकली पुलिस बनकर ठगी करना शुरू कर दिया।

आरोपी ने अपनी बाइक पर उत्तर प्रदेश पुलिस का स्टीकर लगाया हुआ था और खुद को असली पुलिसकर्मी दिखाने के लिए उसने वर्दी, नेम प्लेट, जूते, टोपी, पिस्टल कवर, मैगजीन पाउच और यहां तक कि झारखंड सशस्त्र वाहिनी का फर्जी आईडी कार्ड भी तैयार कर रखा था।

पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी में इस्तेमाल किए गए सभी सामान, लूटे गए पैसे, काजू का पैकेट और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने पहले भी एक बुजुर्ग रेलकर्मी को इसी तरीके से ठगा था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने और कितने लोगों को इस तरह ठगी का शिकार बनाया है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post