Breaking News

संसद घेराव में झारखंड की ताकत, खूंटी के युवाओं ने दिल्ली में सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Khunti: देश की राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर सोमवार को झारखंड की युवा शक्ति का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित संसद घेराव कार्यक्रम में झारखंड सहित देशभर से पहुंचे हजारों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी, किसान-विरोधी और देश की संप्रभुता से समझौता करने वाली नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन में खूंटी जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में जिले के कई युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। जंतर-मंतर पर जुटे युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भारत–अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आमिर हुसैन ने कहा कि युवा कांग्रेस शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रही है, लेकिन यदि युवाओं, किसानों और आम जनता की मांगों को लगातार अनसुना किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक भावनात्मक नारा नहीं, बल्कि युवा कांग्रेस का अंतिम और निर्णायक अल्टीमेटम है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित भारत–अमेरिका ट्रेड डील किसानों के हितों के खिलाफ है। उनके अनुसार भारत के उत्पादों पर अमेरिका में भारी टैरिफ लगाया जा रहा है, जबकि अमेरिकी कृषि और डेयरी उत्पादों को भारत में छूट दी जा रही है। इससे भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा में पिछड़ सकते हैं और देश की कृषि व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

आमिर हुसैन ने कहा कि तेल खरीद और सीजफायर जैसे अंतरराष्ट्रीय मामलों में अमेरिका का बढ़ता हस्तक्षेप देश की संप्रभुता के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगे आरोपों के कारण सरकार दबाव में आकर देशहित से समझौता कर रही है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस कथित देश-विरोधी ट्रेड डील को रद्द नहीं किया गया तो झारखंड युवा कांग्रेस जेल भरो आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। दिल्ली के बाद देशभर में सांसदों के आवास के सामने भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि अब युवा अपने अधिकारों और किसानों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने को तैयार हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post