Breaking News

झारखंड को जल्द मिल सकता है नया एयरपोर्ट, धालभूमगढ़ परियोजना पर CM हेमंत सोरेन की नजर

Jamshedpur: झारखंड में जल्द ही एक और एयरपोर्ट बनने की उम्मीद बढ़ गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना की प्रगति पर वे स्वयं नजर रखे हुए हैं और जल्द ही इस दिशा में ठोस प्रगति देखने को मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।

दरअसल, सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में रांची पहुंचा और मुख्यमंत्री से उनके कार्यालय में मुलाकात की। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के सहयोग से हुई इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने रखा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का शिलान्यास हुए करीब छह साल बीत चुके हैं, लेकिन निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। इसके कारण कोल्हान क्षेत्र के औद्योगिक, व्यावसायिक और पर्यटन विकास की गति प्रभावित हो रही है। इसके अलावा जमशेदपुर के टाटा स्टील कमांड एरिया में पिछले दस वर्षों से जमीन की रजिस्ट्री बंद होने का मुद्दा भी उठाया गया, जिससे रियल एस्टेट, निर्माण कार्य और शहरी विकास पर असर पड़ रहा है।

चेंबर के प्रतिनिधियों ने यह भी मांग की कि झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (JIADA) को अन्य राज्यों की औद्योगिक विकास संस्थाओं की तरह भूमि अधिग्रहण का अधिकार दिया जाए। इससे एमएसएमई सेक्टर के उद्योगों को जमीन उपलब्ध कराने में आसानी होगी और राज्य में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही मानगो और टाटा कमांड एरिया के बाहर के इलाकों में भूमि रिकॉर्ड अभी भी बिहार सरकार के नाम से दर्ज होने की समस्या को भी उठाया गया।

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से भी मुलाकात कर इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जमशेदपुर और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति शुरू कराने की भी मांग की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती और घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन से भी मुलाकात की।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post