Ranchi: राजधानी रांची में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर फैल रही चिंताओं के बीच जिला प्रशासन और गैस कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है।
इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी Manjunath Bhajantri की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था और उपभोक्ताओं तक समय पर डिलीवरी की स्थिति पर चर्चा की गई।
अचानक बढ़ी बुकिंग से आई तकनीकी समस्या
बैठक में Indian Oil Corporation Limited (IOCL) के प्रतिनिधियों ने बताया कि रांची में Indane गैस के करीब 1.5 लाख उपभोक्ता हैं और सामान्य दिनों की तरह रोज लगभग 10,500 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है।
इसके अलावा Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) और Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) के लगभग 25-25 हजार उपभोक्ताओं को भी रोजाना करीब 2000 से अधिक सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार हाल के दिनों में अचानक बड़ी संख्या में गैस बुकिंग आने से सर्वर पर दबाव बढ़ गया और तकनीकी अपग्रेडेशन की जरूरत पड़ गई है।
मैन्युअल बुकिंग की सुविधा शुरू
तकनीकी समस्या को देखते हुए इंडेन गैस कंपनी ने मैन्युअल बुकिंग की व्यवस्था शुरू कर दी है। उपभोक्ता अपने-अपने गैस वितरकों के मोबाइल नंबर पर कॉल कर सिलेंडर बुक करा सकते हैं। जारी किए गए प्रमुख एजेंसी नंबरों में शामिल हैं: अदिति इंडेन – 7762920033, 7352711020 शंतनु इंडेन – 9431357871, 9304355563, देवी गैस – 9835442494, 9693503031, आनंद गैस – 9603045000, 9279081713, अल्फा इंडेन – 9835156074, 8789572926, रांची गैस – 9708788000, 9264249483, बरियातू इंडेन – 8294727527, 7808782500, इंद्रप्रस्थ गैस – 9835149400, 9955361339 (इसके अलावा अन्य एजेंसियों के नंबर भी जारी किए गए हैं।)
कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त
डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण को लेकर सख्त चेतावनी दी है। किसी भी तरह की शिकायत के लिए प्रशासन ने ‘अबुआ साथी’ व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया है।
उपभोक्ताओं से अपील
All India LPG Distributors Association के उपाध्यक्ष Rajendra Kumar ने कहा कि शहर में गैस की आपूर्ति सामान्य है और सिर्फ सर्वर पर दबाव के कारण तकनीकी समस्या आई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि अनावश्यक पैनिक बुकिंग न करें अफवाहों पर ध्यान न दें जरूरत पड़ने पर मैन्युअल बुकिंग का इस्तेमाल करें
उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल कुछ जगहों पर कमर्शियल गैस की आपूर्ति थोड़ी प्रभावित हो सकती है, लेकिन अस्पताल, स्कूल और अन्य जरूरी संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है।


