Breaking News

खूंटी में हरी ॐ मेडिकल का हुआ शुभ उद्घाटन, लोगों को मिलेगी दवाइयों की बेहतर सुविधा

Khunti: जिले के खूंटी कर्रा मेन रोड स्थित रेवा हनुमान मंदिर के पास हरी ॐ मेडिकल का शुभ उद्घाटन गुरुवार को विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सुशील संगा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के जिला महासचिव करम दयाल प्रजापति उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने फीता काटकर नए मेडिकल प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया और इसके सफल संचालन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार के मेडिकल प्रतिष्ठान के खुलने से स्थानीय लोगों को दवाइयों की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। अब लोगों को छोटी-छोटी दवाइयों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और परेशानी दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र के लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी।

उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य नागरिक, आसपास के व्यापारी और क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने नए मेडिकल स्टोर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालक को बधाई दी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में उपस्थित सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post