Breaking News

मंगला जुलूस को लेकर हजारीबाग में पुलिस हाई अलर्ट, एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च; ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

Hazaribagh: हजारीबाग में होली के बाद निकलने वाले पारंपरिक मंगला जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। रामनवमी की तैयारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। अंजनी अंजन के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर मार्च कर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

हजारीबाग में होली के बाद पहले मंगलवार को मंगला जुलूस निकालने की पुरानी परंपरा है। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के सदस्य सड़कों पर उतरकर शक्ति प्रदर्शन करते हैं और “जय श्री राम” के जयघोष के साथ शहर में जुलूस निकालते हैं। जुलूस के दौरान श्रद्धालु प्राचीन महावीर स्थान मंदिर हजारीबाग में प्रसाद चढ़ाते हैं। इस परंपरा को देखते हुए प्रशासन ने इस बार विशेष सुरक्षा योजना तैयार की है।

प्रशासन के अनुसार पिछले वर्ष हुई कुछ घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। मंगलवार शाम 5 बजे से ही शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी जाएगी। एसपी अंजनी अंजन स्वयं कंट्रोल रूम से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे और जरूरत पड़ने पर सड़कों पर भी उतरकर हालात का जायजा लेंगे।

एसपी ने बताया कि जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों को मंगला जुलूस को लेकर विशेष ब्रीफिंग दी गई है। इस संबंध में जिला प्रशासन के साथ संयुक्त बैठक भी की गई थी। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए पूरे इलाके की निगरानी की जाएगी। साथ ही प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

प्रशासन ने पहली बार रामनवमी से पहले ही फ्लैग मार्च निकालकर उपद्रवियों को सख्त संदेश दिया है। इसके अलावा शहर के बीचों-बीच मॉक ड्रिल कर भीड़ नियंत्रण, लाठीचार्ज और फायरिंग जैसी आपात स्थितियों से निपटने का प्रदर्शन किया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे रामनवमी और मंगला जुलूस का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा ऐसे किसी भी गीत या गतिविधि से बचें जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। मंगलवार रात करीब 8 बजे से विभिन्न अखाड़ों के सदस्य मंगला जुलूस निकालेंगे, जिसके लिए शहर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post