Breaking News

खूंटी में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक, संगठन मजबूती व विरोध कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा

Khunti: खूंटी जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी हिमांशु कुजूर एवं सह प्रभारी जय बारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रमों तथा जन मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे समझौता-ग्रस्त, देशविरोधी एवं किसान-विरोधी व्यापार समझौतों के खिलाफ युवा कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी। उन्होंने कहा कि इन समझौतों को रद्द कराने के लिए संगठन आगामी दिनों में विरोध प्रदर्शन और जन आंदोलनों की रूपरेखा तैयार करेगा। इस विषय पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई और आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए रणनीति तय की गई।

बैठक में दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर भी विशेष चर्चा की गई। इसमें कार्यकर्ताओं की भागीदारी, संगठन की जिम्मेदारियों तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान संगठनात्मक विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए और कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। जिनमें मो. उस्मान खान को जिला उपाध्यक्ष, अनमोल धान को जिला प्रवक्ता, संजीत नायक को एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष, मो. नवाज अंसारी को अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाया गया। वहीं आतिफ खान और साजिद आलम को अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके अलावा समीर अंसारी को खूंटी प्रखंड उपाध्यक्ष, अजय महतो को कर्रा प्रखंड उपाध्यक्ष, आयुष साहू को खूंटी विधानसभा उपाध्यक्ष, कृष साहू को खूंटी विधानसभा महासचिव, सोनू साहू को खूंटी विधानसभा सचिव तथा सुभाष होरो को खूंटी विधानसभा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

तोरपा क्षेत्र के लिए भी नई जिम्मेदारियाँ तय की गईं, जिसमें सुमन जायसवाल और जैकी अहमद को तोरपा विधानसभा उपाध्यक्ष, सत्यवान कंसारी को तोरपा प्रखंड अध्यक्ष तथा डिंपल कुमारी को तोरपा प्रखंड उपाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post