Breaking News

हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी की तैयारी शुरू, महासमिति अध्यक्ष पद के लिए 10 दावेदार मैदान में

Hazaribagh: हजारीबाग की विश्व प्रसिद्ध Ram Navami की तैयारियां होली के बाद से ही शुरू हो गई हैं। देश के सबसे बड़े जुलूसों में शामिल इस पर्व को लेकर रामभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं और 14 मार्च को चुनाव के जरिए नए अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

अध्यक्ष पद के चयन को लेकर श्री राम जानकी मठ बड़ा अखाड़ा में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महंत विजयानंद दास ने की, लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद महासमिति अध्यक्ष पद के लिए 10 रामभक्तों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी।

अध्यक्ष पद के दावेदारों में किशन यादव, पुरुषोत्तम पांडेय, लड्डू यादव उर्फ करण यादव, अजय दास, दीप नारायण, राजकुमार सोनी, दीपक देवराज, मनीष यादव उर्फ चरका, घोंचु बंगाली और आशीष सिन्हा शामिल हैं। नाम वापसी के लिए 9 मार्च की शाम तक का समय निर्धारित किया गया है।

रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत प्रधान ने बताया कि मंगलवार को सभी दावेदार मिलकर मंगला जुलूस संपन्न करेंगे। वहीं 14 मार्च को वोटिंग के जरिए महासमिति के अध्यक्ष का चुनाव होगा, जिसमें शहर के सभी अखाड़ों के अध्यक्ष और सचिव के साथ-साथ पूर्व अध्यक्ष भी मतदान करेंगे।

हजारीबाग की रामनवमी अपने भव्य जुलूस, अनुशासन और धार्मिक उत्साह के लिए पूरे देश में जानी जाती है। करीब 36 घंटे तक चलने वाले इस आयोजन में हजारों रामभक्त नाचते-गाते भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का उत्सव मनाते हैं। ऐसे में महासमिति के अध्यक्ष की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, जिन्हें प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना होता है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post