Breaking News

पलामू में सिगरेट नहीं मिलने पर दुकान में आग, दो आरोपी पुलिस हिरासत मे

Palamu: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुआ इलाके में बुधवार की देर रात चार युवकों ने एक किराना दुकान में आग लगा दी। घटना की वजह सिगरेट की उपलब्धता बताई जा रही है। दुकानदार राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि चारों युवक दुकान में सिगरेट मांगने आए थे, लेकिन दुकान में सिगरेट समाप्त होने के कारण उन्हें देने में असमर्थता जताई। इससे गुस्साए युवकों ने गाली-गलौज की और धमकी देने के बाद आग लगा दी।

आग लगने के कारण राजेश कुमार गुप्ता को करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ। दुकान में रखे लगभग 80 हजार रुपए नगद और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। साथ ही, दुकान में रखे गए शादी समारोह के लिए सामान भी आग की भेंट चढ़ गए।

सदर थाना की पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने आग लगाने के आरोपियों में से दो युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है।

सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि आरोपियों ने सिगरेट नहीं मिलने पर यह कृत्य किया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post