Khunti: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा खूंटी जिला के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने पावन पर्व होली के अवसर पर खूंटी जिला सहित समस्त राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
जिलाध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, उमंग और भाईचारे का पर्व है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि होली का त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस पर्व की गरिमा बनाए रखें और समाज में सकारात्मक वातावरण कायम करने में अपनी भूमिका निभाएं।
जुबैर अहमद ने कहा कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कामना की कि होली के पावन अवसर पर प्रदेश में अमन-चैन, विकास और भाईचारे की भावना और मजबूत हो।



