Breaking News

झारखंड नगर निगम चुनाव परिणाम: रांची में रोशनी खलखो, मानगो में सुधा गुप्ता, मेदिनीनगर में अरुणा शंकर और चास में भोलू पासवान बने मेयर

Ranchi: झारखंड के नगर निकाय चुनाव में कई शहरों में मेयर पद के नतीजे घोषित हो गए हैं। राजधानी रांची से रोशनी खलखो, जमशेदपुर के मानगो नगर निगम से सुधा गुप्ता, पलामू के मेदिनीनगर से अरुणा शंकर और बोकारो के चास नगर निगम से भोलू पासवान ने जीत दर्ज की है।

रांची नगर निगम: रोशनी खलखो की शानदार जीत

रांची नगर निगम में मेयर पद पर रोशनी खलखो ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमा खलखो को 14,363 मतों से हराया। रोशनी खलखो को 1,57,669 वोट मिले, जबकि रमा खलखो को 1,43,306 मत प्राप्त हुए। मतगणना के लिए कुल 10 हॉल बनाए गए थे, जिनमें 9 हॉल में नगर निगम के वोटों की गिनती हुई।

जीत के बाद रोशनी खलखो ने कहा कि यह रांची की जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान, पेयजल आपूर्ति में सुधार, सड़कों की मरम्मत और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने 53ों वार्डों में समान रूप से विकास कार्य सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

मानगो नगर निगम: पहली मेयर बनीं सुधा गुप्ता

जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में पहली बार चुनाव हुआ और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्हें 42,022 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी संध्या सिंह को 23,421 मत प्राप्त हुए। इस तरह सुधा गुप्ता 18,601 मतों के बड़े अंतर से विजयी रहीं और मानगो की पहली मेयर बनीं।

सुधा गुप्ता झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी हैं। जीत के बाद उन्होंने कहा कि यह मानगो की जनता की जीत है और विकास, स्वच्छता, शिक्षा व बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

मेदिनीनगर: अरुणा शंकर दूसरी बार मेयर

पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर दूसरी बार मेयर चुनी गई हैं। उन्होंने कांग्रेस समर्थित नम्रता त्रिपाठी को 3,122 मतों से हराया। अरुणा शंकर को 24,169 वोट, नम्रता त्रिपाठी को 21,047 और झामुमो समर्थित पूनम सिंह को 12,809 मत मिले।

चास नगर निगम: भोलू पासवान की जीत

बोकारो जिले के चास नगर निगम से भोलू पासवान 2,969 मतों से मेयर निर्वाचित हुए। उन्हें 17,796 वोट मिले, जबकि अविनाश कुमार को 14,827 और जमील अख्तर को 10,320 मत प्राप्त हुए। कुल 82,311 मतों में से 77,053 वैध और 5,258 मत निरस्त पाए गए।

इन परिणामों के साथ झारखंड के प्रमुख नगर निगमों को नए मेयर मिल गए हैं। अब नजर इस बात पर रहेगी कि ये नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने-अपने शहरों में विकास के वादों को किस तरह जमीन पर उतारते हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post