Breaking News

खूंटी नगर पंचायत चुनाव परिणाम आज, सुबह 7 बजे से मतगणना शुरू

Khunti: नगर निकाय चुनाव के तहत खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र के लिए डाले गए मतों की गिनती आज सुबह सात बजे से शुरू हो गई है। मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ होते ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें पहले रुझान पर टिक गई हैं। फिलहाल पहले रुझान का सभी को बेसब्री से इंतजार है, वहीं कई प्रत्याशियों के खेमों में संभावित जीत को लेकर जश्न की तैयारी भी देखी जा रही है।

खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र के कदमा स्थित मतगणना केंद्र के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है। समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में हुए मतदान की जानकारी पाने को उत्साहित नजर आ रहे हैं। केंद्र के बाहर उत्सुकता और हलचल का माहौल बना हुआ है।

मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है तथा पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार की जा रही है। मतगणना हॉल परिसर में प्रत्याशियों एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए भी अलग से स्थान निर्धारित किया गया है।

एहतियातन एक मेडिकल टीम भी मतगणना केंद्र पर तैनात है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा सके इसके साथ हीं अग्नि समन सेवा को भी अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में पहले आधिकारिक रुझान की प्रतीक्षा के साथ राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post