Breaking News

खूंटी नगर पंचायत चुनाव 2026: 19 वार्डों के नतीजे घोषित, विजयी प्रत्याशियों की सूची जारी

Khunti: खूंटी नगर पंचायत चुनाव 2026 के तहत 19 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना पूर्ण होने के बाद सभी वार्डों में विजयी प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई। कई वार्डों में मुकाबला बेहद कड़ा रहा, जबकि कुछ वार्डों में प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ साबित की।

रानी टूटी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की जो भाजपा समर्थित उम्मीदवार थीं। उन्होंने खूंटी नगर क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया।

 

 

घोषित परिणामों के अनुसार विजयी प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है—

वार्ड संख्या 1: दिनेश कुमार महतो – 662 मत प्राप्त, 121 मतों से विजय।

वार्ड संख्या 2: सुमित्रा कुमारी – 315 मत प्राप्त, 10 मतों से जीत।

वार्ड संख्या 3: दिनेश कुमार महतो – 329 मत प्राप्त, 117 मतों से विजय।

वार्ड संख्या 4: हेमंती कुमारी – 559 मत प्राप्त, 249 मतों से जीत।

वार्ड संख्या 5: अनिता टूटी – 350 मत प्राप्त, 124 मतों से विजय।

वार्ड संख्या 6: सीखा देवी – 240 मत प्राप्त, 53 मतों से जीत।

वार्ड संख्या 7: अनूप साहू – 399 मत प्राप्त, 5 मतों के बेहद कम अंतर से जीत।

वार्ड संख्या 8: शशांक शेखर – 301 मत प्राप्त, 45 मतों से विजय।

वार्ड संख्या 9: विनय नायक – 442 मत प्राप्त, 94 मतों से जीत।

वार्ड संख्या 10: खालिद हुसैन – 597 मत प्राप्त, 112 मतों से विजय।

वार्ड संख्या 11: संदीप स्मित होरो – 326 मत प्राप्त, 161 मतों से जीत।

वार्ड संख्या 12: अनिल कच्छप – 499 मत प्राप्त, 50 मतों से विजय।

वार्ड संख्या 13: जूही प्रियंका तोपनो – 325 मत प्राप्त, 103 मतों से जीत।

वार्ड संख्या 14: सेरोफिना मड़की – 379 मत प्राप्त, 201 मतों से विजय।

वार्ड संख्या 15: कविता वर्मा – 606 मत प्राप्त, 429 मतों के बड़े अंतर से जीत।

 

वार्ड संख्या 16: एंजेलीना हेमरोम – 509 मत प्राप्त, 232 मतों से विजय।

वार्ड संख्या 17: आनंद मसीह तीडू – 353 मत प्राप्त, 92 मतों से जीत।

वार्ड संख्या 18: गांगु टूटी – 417 मत प्राप्त, 267 मतों से विजय।

वार्ड संख्या 19: ममता कुमारी – 150 मत प्राप्त, 41 मतों से जीत।

इस चुनाव में कई वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिली, खासकर वार्ड संख्या 7 में जहां मात्र 5 मतों के अंतर से परिणाम तय हुआ। वहीं वार्ड संख्या 15 में कविता वर्मा ने 429 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर उल्लेखनीय बढ़त हासिल की। हालांकि खबर लिखे जाने तक कुछ प्रत्याशियों का फोटो उपलब्ध नहीं हो पाया।

परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कई स्थानों पर समर्थकों द्वारा जश्न मनाया गया। अब सभी की नजर अध्यक्ष पद के अंतिम परिणाम और नई नगर पंचायत की कार्ययोजना पर टिकी हुई है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post