Breaking News

छाता नदी से अवैध बालू परिवहन के खिलाफ ग्रामीणों की बड़ी कार्रवाई, हाईवा व जेसीबी जब्त

Khunti: खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड अंतर्गत दियांकेल गांव में छाता नदी से हो रहे कथित अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ ग्रामीणों ने बीती रात सामूहिक कार्रवाई करते हुए एक हाईवा और एक जेसीबी मशीन को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व ग्राम प्रधान राफेल तोपनो ने किया।

ग्रामीण लेतारन तोपनो ने बताया कि दियांकेल गांव के सीमाना से गुजरने वाली छाता नदी से रात के समय बालू निकासी की सूचना पर ग्रामीणों ने पहले से ही निगरानी तेज कर रखी थी। उन्होंने आगे बताया कि गांव के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से अवैध बालू परिवहन पर नजर रखी जा रही थी और रात्रि प्रहरी के दौरान ही यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि छाता नदी से लगातार बालू निकाले जाने से पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है और भविष्य में इसका असर गांव पर भी पड़ सकता है।

बीती रात ग्रामीणों ने नदी से बालू निकालकर डंप कर रहे एक जेसीबी मशीन और बालू लादकर ले जा रहे एक हाईवा को घेर कर पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना वैध अनुमति के बालू का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था।

वाहनों को पकड़ने के बाद तत्काल इसकी सूचना तोरपा थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जब्त किए गए हाईवा व जेसीबी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने थाना में लिखित आवेदन देकर दोनों वाहनों और उनसे जुड़े लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

पुलिस के अनुसार, जिस हाईवा से बालू का परिवहन किया जा रहा था, उसका चालान प्रस्तुत किया गया है। हालांकि चालान की वैधता की जांच की जा रही है। दस्तावेजों की पुष्टि होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में ग्राम प्रधान राफेल तोपनो, ग्रामीण लेतारन तोपनो, सेजन तोपनो, अंकित तोपनो, आनंद तोपनो सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर अवैध बालू परिवहन के खिलाफ आगे भी निगरानी जारी रखने की बात कही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post