Breaking News

खूंटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित रानी टूटी के समर्थन में जोरदार रैली

Khunti: खूंटी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित उम्मीदवार रानी टूटी के समर्थन में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर में जोरदार रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, संयोजक काशीनाथ महतो तथा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने किया।

रैली की शुरुआत रानी टूटी के चुनावी कार्यालय से हुई। इसके बाद रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, मोहल्लों और वार्डों से होते हुए पुनः चुनावी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और मतदाताओं से रानी टूटी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

रैली में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। बड़ी संख्या में महिलाएं रानी टूटी के चुनाव चिह्न ‘छड़ी’ को हाथों में लेकर शामिल हुईं। महिलाओं ने कहा कि नगर पंचायत के समुचित विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और स्वच्छ एवं पारदर्शी प्रशासन के लिए वे रानी टूटी का समर्थन कर रही हैं।

इस अवसर पर नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि रानी टूटी के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का भरपूर समर्थन भाजपा प्रत्याशी को मिलेगा और खूंटी नगर पंचायत को एक सशक्त एवं विकासोन्मुख नेतृत्व प्राप्त होगा।

रैली में आरती कुजूर, मनोज कुमार, ज्योतिष भगत, रूपेश जायसवाल, संजय साहू, विकास चौधरी, प्रियंक भगत, लक्ष्मी बाखला, परमेश्वर प्रसाद, परमानंद कश्यप, अर्जुन पहन, जयप्रकाश भला, बालमुकुंद कश्यप, जितेंद्र कश्यप, गिरीश जायसवाल, कृष्णानंद तिवारी, लव चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post