Breaking News

जामताड़ा नगर पंचायत चुनाव में सियासी पारा चढ़ा, झारखंड मुक्ति मोर्चा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला

Jamtara: नगर पंचायत चुनाव को लेकर जामताड़ा में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। 23 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। रोड शो, जनसंपर्क अभियान और नुक्कड़ सभाओं के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश तेज हो गई है।

आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया माहौल

जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मुख्य रूप से झामुमो, कांग्रेस और भाजपा समर्थित प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रचार के साथ-साथ एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है, जिससे चुनावी माहौल और ज्यादा गरमा गया है।

छह उम्मीदवार, लेकिन मुकाबला त्रिकोणीय

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल छह उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। झामुमो ने पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु भैया की पत्नी चमेली देवी को समर्थन दिया है। कांग्रेस ने मुक्ता मंडल को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी को फिर से मैदान में उतारा है। इसके अलावा भाजपा नेता तरुण गुप्ता की पत्नी आशा गुप्ता निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

गैर-दलीय चुनाव, लेकिन दलीय रंग

भले ही यह चुनाव गैर-दलीय आधार पर हो रहा है और पार्टी का चुनाव चिन्ह नहीं है, लेकिन राजनीतिक दल खुलकर अपने समर्थित प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। झामुमो कार्यकर्ताओं का दावा है कि चमेली देवी के पक्ष में लहर है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मुक्ता मंडल “परिवर्तन” का नारा दे रही हैं।

वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि जनता ने इस बार भी उनके समर्थित प्रत्याशी को जिताने का मन बना लिया है। रीना कुमारी को फिर से अध्यक्ष पद पर काबिज कराने का दावा किया जा रहा है।

कुल मिलाकर जामताड़ा नगर पंचायत चुनाव में मुकाबला दिलचस्प और कड़ा नजर आ रहा है। अब देखना यह होगा कि मतदाता किसे अपना समर्थन देते हैं और 23 फरवरी को किसके सिर जीत का ताज सजता है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post