Breaking News

Municipal Elections 2026: पलामू में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, हर मतदान केंद्र पर सशस्त्र बल तैनात, 35 से अधिक क्यूआरटी गठित, संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर

Palamu: पलामू में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। जिले के सभी 246 मतदान केंद्रों पर सशस्त्र बलों की तैनाती की जाएगी, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 35 से अधिक क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। इन टीमों में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा एसपी, एसडीपीओ और संबंधित थाना प्रभारी के पास भी अलग-अलग क्यूआरटी टीमें रहेंगी। ये टीमें बाइक पर तैनात रहेंगी और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई के लिए टियर गैस से लैस होंगी।

पलामू पुलिस आपराधिक और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर बनाए हुए है। अब तक 1410 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। जेल से बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है और कई संदिग्ध व्यक्तियों से नियमित थाना हाजिरी भी कराई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक Reeshma Ramesan ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिले में Medininagar Municipal Corporation, बिश्रामपुर नगर परिषद, हुसैनाबाद-हरिहरगंज और छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में चुनाव होने हैं। कुल 246 मतदान केंद्रों में से 141 को संवेदनशील और 40 को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। हरिहरगंज क्षेत्र पहले नक्सल प्रभावित रहा है, इसलिए वहां अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं।

मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जहां 132 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां मतदान के दौरान सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जाएगी। कई लोगों के खिलाफ धारा 126 के तहत कार्रवाई की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से नियमित उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के साथ चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post