Breaking News

आयुष मौत मामला: एसआईटी गठित, ग्रामीणों ने दी वोट बहिष्कार की चेतावनी

Giridihi: धनवार के मायाराम टोला से लापता हुए बालक आयुष का शव शनिवार को एक कुएं से मिलने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, और पुलिस भी प्रथम दृष्टया इसी एंगल से जांच कर रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस टीम में एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, प्रशिक्षु डीएसपी कैलाश कुमार, एक इंस्पेक्टर और चार थानेदार शामिल हैं। अब तक दो बार खोजी कुत्ते की मदद ली जा चुकी है, जबकि फॉरेंसिक और टेक्निकल टीम भी जांच में जुटी हुई है।

पुलिस हर उस पहलू की पड़ताल कर रही है जो आयुष और उसके परिवार से जुड़ा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

ग्रामीणों में आक्रोश, सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कृष्णा चौधरी नामक ग्रामीण ने कहा कि खेलते-खेलते बच्चे का गायब हो जाना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो निकाय चुनाव में वोट बहिष्कार किया जाएगा।

मृतक के रिश्तेदार कृष्णा दास ने आरोप लगाया कि लापता होने के बाद पुलिस बच्चे की तलाश में नवादा तक चली गई, लेकिन शव गांव के ही कुएं में मिला। उनका कहना है कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है और परिवार को न्याय चाहिए।

एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि खोजी कुत्ता, फॉरेंसिक और टेक्निकल टीम अपनी-अपनी जांच कर चुकी है। पुलिस टीम लगातार साक्ष्य जुटा रही है और उम्मीद है कि एक-दो दिनों में मामला साफ हो जाएगा।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post