Breaking News

चक्रधरपुर में सामाजिक जागरूकता को लेकर नुक्कड़ सभा

Chaibasa: सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा, नेशनल आदिवासी रिवाईवल एसोशिएसन एवं सिंगी एण्ड सिंगी सोसाईटी के प्रतिनिधियों ने चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत चैनपुर आदिवासी टोला एवं चंद्री लातरसाई में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में सामाजिक एकरूपता, भाषा-संस्कृति के संरक्षण एवं धार्मिक-सांस्कृतिक जुड़ाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने विभिन्न सामाजिक मामलों और हालिया घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की निगरानी ग्राम सभा और पंचायत कार्यकारिणी के माध्यम से स्वयं करें।

उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका नहीं निभाएंगे तो बिचौलियों का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे योजनाओं का वास्तविक लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाएगा। उन्होंने सरकार की सभी विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में ग्रामीणों की भागीदारी, नियंत्रण, संचालन और अद्यतन जानकारी रखने को आवश्यक बताते हुए इसे सामाजिक जवाबदेही का हिस्सा बताया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लागू विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनमें सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर भीमसेन सुंडी, सुरेश पिंगुवा, रमेश बारला, रामलाल हेम्ब्रम, आसमान हेम्ब्रम, अभिराम बारला, कुंवरसिंह बारला, शिवा हेम्ब्रम, चरण बारला, पनमती बारला, प्रकाश गोप, विनाश हेम्ब्रम, रोशन हेम्ब्रम, राईमुनी बारला, पेलोंग बारला, मेचो बारला, राऊतु बारला, हरिश बारला, संतोष बारला, शकुंतला बारला सहित युवा महासभा, नारा एवं सास के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post