Breaking News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.वी.के. सुब्रमण्यम की मुलाकात, स्वदेशी कैंसर उपचार मशीन पर हुई चर्चा

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.वी.के. सुब्रमण्यम ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने द्वारा विकसित स्वदेशी कैंसर उपचार मशीन की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। वैज्ञानिक ने बताया कि यह मशीन आधुनिक तकनीक से लैस है और कैंसर मरीजों के उपचार में प्रभावी साबित हो रही है। देश में विकसित इस तकनीक के माध्यम से कई मरीजों को नई जिंदगी मिली है।

मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वदेशी तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि झारखंड के कैंसर मरीजों को बेहतर और सुलभ इलाज की सुविधा राज्य के भीतर ही उपलब्ध हो, ताकि उन्हें बाहर के बड़े शहरों का रुख न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि यदि इस तकनीक को राज्य के सरकारी अस्पतालों में स्थापित करने की आवश्यकता हुई तो सरकार सभी आवश्यक कदम उठाने को तैयार है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस दिशा में संभावनाओं का अध्ययन करने और आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश देने की बात भी कही।

बैठक के दौरान राज्य में कैंसर के बढ़ते मामलों, समय पर जांच और उपचार की आवश्यकता, तथा आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्राथमिक स्तर पर जागरूकता, समय पर जांच और उन्नत उपचार सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है।

इस मुलाकात को राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post