Breaking News

झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, के श्रीनिवासन बने ऊर्जा सचिव

Ranchi: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 2005 बैच के आईएएस अधिकारी के. श्रीनिवासन को ऊर्जा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वे झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (JUVNL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इससे पहले वे ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत थे।

अपर मुख्य सचिव और सचिव स्तर पर बदलाव
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अपर मुख्य सचिव मस्तराम मीणा को राजस्व परिषद का सदस्य बनाया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

पर्यटन सचिव मनोज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। वे पंचायती राज विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

सचिव स्तर के अधिकारियों का तबादला
सरकार के अवर सचिव विनोद कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई सचिव स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। परिवहन सचिव विप्रा भाल को स्थानांतरित कर आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्हें उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार को पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

राजस्व परिषद में अपर सदस्य के रूप में पदस्थापित राजीव रंजन को परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है।

अन्य अहम नियुक्तियां
वित्त विभाग के सचिव अबु इमरान को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। झारखंड राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव संजय कुमार को संथाल परगना प्रमंडल का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है।

अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के निदेशक कुमुद सहाय को पलामू प्रमंडल का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। श्रम आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम को कोल्हान प्रमंडल (चाईबासा) का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है।

निबंधक, सहयोग समितियां झारखंड शशि रंजन को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का सचिव बनाया गया है। वे अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ जल जीवन मिशन के अभियान निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

राज्य सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को शासन-प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post