Breaking News

विधायक रामसूर्या मुंडा ने किया इंडिपिडी नाला पर निर्माणाधीन पुल का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

Khunti: खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इंदीपीढ़ी पंचायत के इंदीपीढ़ी नाला में निर्माणाधीन पुल का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुल निर्माण में गंभीर तकनीकी व गुणवत्ता संबंधी कमियां पाए जाने पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई।

विधायक ने बताया कि पुल निर्माण में ढलाई की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं है तथा जिस स्तर की सामग्री का उपयोग होना चाहिए था, वह नहीं किया गया है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने विधायक को अवगत कराया कि ठेकेदार द्वारा गांव में रेंट पर लिया गया भाड़ा अब तक भुगतान नहीं किया गया, संबंधित भूमि का मुआवजा लंबित है, वहीं पिछले 15 दिनों से मजदूरों को मजदूरी का भुगतान भी नहीं हुआ है।

इस पर विधायक रामसूर्या मुंडा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “खूंटी विधानसभा क्षेत्र के सभी संवेदकों को मैं आगाह करना चाहता हूं कि हेमंत सरकार ग्रामीणों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, लेकिन यदि संवेदक मनमानी करेंगे और ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य नहीं करेंगे, तो इसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खूंटी में असंतोषजनक और घटिया निर्माण कार्य स्वीकार्य नहीं है, और ग्रामीणों के साथ इस प्रकार का व्यवहार पूर्णतः अस्वीकार्य है।”

उन्होंने आगे कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित संवेदकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विधायक ने ग्रामीणों से भी अपील करते हुए कहा कि “आपके क्षेत्र में जो योजनाएं बन रही हैं, वे आपके लिए ही हैं। इसलिए उनकी निगरानी करना आपका अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है। खूंटी के विकास में आपकी भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, स्थानीय मुखिया इंदीपीड़ी पंचायत सुखराम सरूकद, और गांव के डुकरा पूर्ति, आलोक पूर्ति, और ग्रामीण उपस्थित थे

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post