Breaking News

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26: खुले में शौच पर रांची नगर निगम सख्त, विशेष अभियान तेज

Ranchi: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के तहत रांची शहर को स्वच्छ, सुंदर और नागरिकों के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने खुले में लघु शंका एवं शौच के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसा करते पाए जाने पर बिना किसी चेतावनी के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रेड और येलो स्पॉट्स पर कड़ी निगरानी
नगर निगम की टीमें शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार निगरानी अभियान चला रही हैं। इसके तहत रेड स्पॉट्स, येलो स्पॉट्स और ओपन डिफिकेशन स्पॉट्स चिन्हित किए गए हैं—वे स्थान जहां पहले भी इस तरह की शिकायतें मिलती रही हैं। इन सभी जगहों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

100 रुपये का ऑन-स्पॉट जुर्माना
अभियान के दौरान कई येलो स्पॉट्स पर खुले में लघु शंका करते लोगों को पकड़ा गया, जिनसे नगर निगम नियमों के उल्लंघन पर 100 रुपये का ऑन-स्पॉट जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई केवल चेतावनी नहीं, बल्कि स्वच्छता नियमों के सख्त पालन का संदेश है। आने वाले दिनों में अभियान और तेज किया जाएगा।

कानूनन दंडनीय अपराध
नगर निगम ने दोहराया कि खुले में लघु शंका एवं शौच नगर निगम अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी जोनल अधिकारियों, सफाई निरीक्षकों और प्रवर्तन टीमों को नियमित निरीक्षण और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

नागरिकों से सहयोग की अपील
नगर निगम ने शहरवासियों से सार्वजनिक शौचालयों के उपयोग और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पान, गुटखा और तंबाकू थूकने से बचने की भी हिदायत दी गई है। ऐसा करते पाए जाने पर जुर्माना और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोच और व्यवहार में बदलाव जरूरी
अधिकारियों का कहना है कि स्वच्छ सर्वेक्षण केवल अंकों की होड़ नहीं, बल्कि नागरिकों की सोच और व्यवहार में बदलाव का अभियान है। जब तक लोग स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे, तब तक स्थायी सुधार संभव नहीं है।

नगर निगम ने साफ कहा है कि आगे भी खुले में लघु शंका या शौच करते पाए जाने पर बिना किसी रियायत के कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि रांची को स्वच्छता के राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतारा जा सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post