Breaking News

खूंटी नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव: रानी टूटी ने किया नामांकन, अर्जुन मुंडा समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

Khunti: खूंटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार रानी टूटी ने बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, कोचे मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद राम सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना प्राथमिकता: रानी टूटी

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में रानी टूटी ने कहा कि वे वर्ष 2013 से 2018 तक नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनके कार्यकाल में खूंटी बस स्टैंड और जलापूर्ति पाइपलाइन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत हुई थी, लेकिन कई योजनाएं अधूरी रह गईं। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता की स्थिति चिंताजनक है। यदि जनता दोबारा अवसर देती है तो अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

रानी टूटी को मिलेगा जनता का आशीर्वाद: अर्जुन मुंडा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रानी टूटी के समर्थन में कहा कि वे एक शिक्षिका होने के साथ-साथ एक समर्पित समाजसेवी भी हैं। अपने पूर्व कार्यकाल में उन्होंने जिम्मेदारी के साथ काम किया और जनता के बीच उनकी सकारात्मक छवि बनी है। अर्जुन मुंडा ने भरोसा जताया कि इस बार भी जनता का आशीर्वाद रानी टूटी को मिलेगा।

नामांकन में समर्थकों का जबरदस्त उत्साह

नामांकन के दौरान ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच समर्थकों ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जोश साफ नजर आया। इससे साफ है कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद का मुकाबला आने वाले दिनों में और रोचक होने वाला है।

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: महिला प्रत्याशियों की मजबूत मौजूदगी

जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन महिला प्रत्याशियों ने जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। समाजसेवी गुड्डू सिंह की पत्नी रिंकू सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। वे एनडीए समर्थित प्रत्याशी हैं। नामांकन के बाद रिंकू सिंह ने कहा कि जुगसलाई में जमशेदपुर की तर्ज पर जुस्को से पानी और बिजली की व्यवस्था उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही शिक्षा और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

वहीं समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह की पत्नी बलवीर कौर और समाजसेवी मानिक मल्लिक की पत्नी डॉली मल्लिक ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। दोनों ने जीत के बाद क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post