Breaking News

तपकारा गोलीकांड के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, विधायक सुदीप गुड़िया ने शहीद स्थल पर किया पुष्प अर्पण

Khunti: तपकारा गोलीकांड के वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक सुदीप गुड़िया शहीद स्थल पहुंचे और कोईल कारो जन संगठन के अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों को जोहार करते हुए उनके बलिदान को झारखंड के इतिहास का अविस्मरणीय अध्याय बताया।

विधायक सुदीप गुड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि तपकारा के शहीदों का बलिदान जल-जंगल-जमीन, आदिवासी स्वाभिमान और मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए दिया गया ऐतिहासिक बलिदान है, जिसे झारखंड की धरती कभी नहीं भूल सकती। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं था, बल्कि इसने पूरे राज्य में आदिवासी समाज को अपने हक और अस्तित्व के लिए संघर्ष करने की नई चेतना दी।

उन्होंने आगे कहा कि तपकारा गोलीकांड ने उस समय पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया था। निर्दोष लोगों पर हुई गोलीबारी ने व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर किया, लेकिन शहीदों की कुर्बानी ने आदिवासी समाज को संगठित होकर अपने सम्मान और अधिकारों के लिए लड़ने की ताकत भी दी। विधायक ने कहा कि आज जरूरत है कि हम शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

कार्यक्रम के दौरान मरांग बुरु से शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post