Breaking News

CEIR पोर्टल की मदद से रनिया थाना को बड़ी सफलता, 09 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद

Khunti: खूंटी जिला अंतर्गत रनिया थाना पुलिस को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में अलग-अलग समय पर गुम हुए कुल 09 मोबाइल फोन को भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलने के बाद रनिया थाना प्रभारी के निर्देशन में संबंधित मोबाइल फोन के IMEI नंबर को CEIR पोर्टल पर दर्ज किया गया था। तकनीकी निगरानी और सतत प्रयास के फलस्वरूप ये सभी मोबाइल फोन विभिन्न स्थानों से ट्रेस किए गए और पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए।

बरामदगी के उपरांत थाना प्रभारी, रनिया द्वारा विधिवत प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी 09 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को हस्तगत कराया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर सभी लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने पुलिस की इस त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

थाना प्रभारी ने इस अवसर पर आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। वे तुरंत नजदीकी थाना में सूचना दें अथवा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को ब्लॉक कर ट्रेस किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि CEIR पोर्टल के माध्यम से न सिर्फ गुम मोबाइल को खोजा जा सकता है, बल्कि उसके दुरुपयोग को भी रोका जा सकता है।

रनिया थाना की इस कार्रवाई से आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और तकनीक के प्रभावी उपयोग का एक सकारात्मक उदाहरण सामने आया है।

 

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post