Breaking News

बजट 2026 को लेकर नेताओं ने जताई उम्मीद, मंत्री अन्नपूर्णा देवी बोलीं—अंतिम पंक्ति तक पहुंचेगी खुशहाली

Ranchi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे संसद में आम बजट 2026–27 पेश करेंगी। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जिससे उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस बजट से आर्थिक विकास, महंगाई नियंत्रण और कर संरचना में सुधार को लेकर आम जनता के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

गांव के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर आएगी मुस्कान: अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बजट को लेकर उम्मीद जताते हुए कहा कि 2026 का बजट गांव की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के चेहरे पर खुशी लाने वाला होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोकस हमेशा गांव, गरीब और किसान पर रहा है और उसी सोच के तहत योजनाएं बनाई जाती हैं। इस बार के बजट में भी ग्रामीण विकास, किसानों और गरीब वर्ग के हितों को प्राथमिकता मिलने की पूरी उम्मीद है।

शहर से गांव तक विकास की झलक दिखेगी: दीपक प्रकाश

वहीं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि बजट से गांव, गरीब, किसान और मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। साथ ही शहर से लेकर गांव तक समग्र विकास की योजनाओं की झलक भी इस बजट में देखने को मिलेगी।

बजट को लेकर भाजपा की खास तैयारी

आम बजट के प्रावधानों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भाजपा ने विशेष कार्य योजना तैयार की है। इसके तहत पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 1 फरवरी को लोकसभा में पेश होने वाले बजट का सीधा प्रसारण प्रदेश भाजपा कार्यालय में किया जाएगा, जिसमें पार्टी नेता, व्यवसायी, चार्टर्ड अकाउंटेंट और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग मौजूद रहेंगे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post