Breaking News

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में खूंटी में हॉकी मैच के जरिए दिया गया यातायात जागरूकता का संदेश

Khunti: खूंटी जिला में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हॉकी मैच का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन उप विकास आयुक्त, खूंटी के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं खेल भावना को बढ़ावा देकर किया गया। उद्घाटन अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि खेल के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का यह एक सशक्त माध्यम है और सड़क सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर लोगों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, खूंटी ने कहा कि जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता और जागरूकता भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा तेज गति और नशे में वाहन चलाने से बचें, तभी सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा सेल्फी अभियान एवं हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

हॉकी मैच में खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार, टी-शर्ट एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ा।

इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जिलेवासियों को यह संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और थोड़ी-सी सावधानी से अनेक बहुमूल्य जानें बचाई जा सकती हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post