Breaking News

आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, खूँटी में JMM की रणनीतिक बैठक आयोजित

Khunti: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की खूँटी जिला इकाई द्वारा आज स्थानीय परिसदन में आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया। ज़ुबैर अहमद ने कहा कि पार्टी आगामी नगर निकाय चुनाव पूरी मजबूती, एकजुटता और संगठनात्मक अनुशासन के साथ लड़ेगी। उन्होंने सभी प्रखंड एवं वार्ड प्रभारियों को निर्देश दिया कि बूथ कमेटियों का पुनर्गठन कर सक्रिय, कर्मठ और ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों, विशेषकर ‘मैया सम्मान योजना’ और बिजली बिल माफी जैसी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाएंगे। वार्ड स्तर पर लोकप्रिय, सेवाभावी और जनता से जुड़े चेहरों को प्राथमिकता देने पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को विपक्षी दलों के भ्रामक प्रचार से सतर्क रहने और तथ्यों के साथ उसका जवाब देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर स्थानीय समस्याओं जैसे सफाई, पेयजल और बिजली से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, ताकि जनता का भरोसा और मजबूत हो तथा पार्टी को आगामी चुनाव में निर्णायक सफलता मिल सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post