Breaking News

बोकारो में असामाजिक तत्वों की करतूत, स्कूल की तीन बसों समेत चार वाहनों में लगाई आग

Bokaro : बोकारो जिले में असामाजिक तत्वों ने एक स्कूल को निशाना बनाते हुए बड़ी आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र में स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल की तीन बसों समेत चार वाहनों को देर रात आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना में सभी वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

घटना के वक्त चौकीदार और निदेशक को किया गया बंद
जानकारी के अनुसार, आगजनी से पहले आरोपियों ने स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे। इसके बाद स्कूल के वॉचमैन और निदेशक के कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी गई, ताकि कोई बाहर निकलकर विरोध न कर सके।

करीब 1.80 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान
इस आगजनी की घटना में स्कूल को लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना पूरी तरह सुनियोजित प्रतीत होती है।

प्राचार्य और चौकीदार ने बताई पूरी घटना
स्कूल के प्राचार्य कृष्ण गोपाल पांडे ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने पहले सुरक्षा व्यवस्था को निष्क्रिय किया और फिर आगजनी की। वहीं, चौकीदार उत्तम कुमार महतो ने बताया कि आग की लपटें देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने दरवाजा खोला।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही पिंड्राजोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों और स्कूल के अंदर की डिवाइस को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

शिक्षाविदों ने जताई कड़ी निंदा
स्थानीय शिक्षाविद जयदेव महतो ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि आग केवल बसों में नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य में लगाने की कोशिश की गई है, जो बेहद निंदनीय है।

जल्द होगी गिरफ्तारी का दावा
थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post