Breaking News

युवाओं की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में आमिर हुसैन

Khunti: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज वार्ड संख्या–1 जन्नत नगर, खूंटी स्थित बूथ संख्या–199 में यूथ कांग्रेस की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने की। बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने इसमें भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आमिर हुसैन ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि देश और लोकतंत्र के प्रति हमारी अहम जिम्मेदारी है।

इस मौके पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) इशरत परवीन एवं सलू परवीन की उपस्थिति में मतदाताओं को मतदाता सूची से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार, संशोधन प्रक्रिया एवं मतदान से जुड़ी विभिन्न जानकारियों से लोगों को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में नवाज अंसारी, आसिक अंसारी, तस्लीम अंसारी, शहनवाज, फैजान, एजाज, सलमान सहित कई स्थानीय युवा एवं नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित सभी लोगों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए नियमित रूप से मतदान करने का संकल्प लिया।

यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित यह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम क्षेत्र में लोकतांत्रिक चेतना को बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय और महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post